पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Ru Students Created Fake Cards For Entry In Central Library

आरयू : सेंट्रल लाइब्रेरी में एंट्री के लिए छात्रों ने बनाए फर्जी कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में फर्जी कार्ड बनवाकर बाहरी छात्र एंट्री ले रहे हैं, जिससे यूनिवर्सिटी के रेगुलर छात्रों काे परेशानी हाे रही है। प्रशासन काे जांच के दाैरान 6 छात्रों के कार्ड फर्जी मिले तब यूनिवर्सिटी प्रशासन काे मामला पकड में अाया। फर्जी कार्ड का पता लगते ही छात्र कार्ड छाेडकर भाग गए। इस संबंध में सेंट्रल लाइब्रेरी के डायरेक्टर प्राे. एस एल शर्मा ने चीफ प्रॉक्टर काे पुलिस में शिकायत करने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले भी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में 500 से ज्यादा छात्रों काे फर्जी कार्ड के साथ पकड़ा गया था।

इस तरह का फर्जीवाडा

जिन छात्रों काे पकड़ा गया उन्होंने रेगुलर छात्रों के आईडी कार्ड का हूबहू कार्ड बनवा रखा था। वहीं कई छात्र सेंट्रल लाइब्रेरी में एंट्री के लिए रेगुलर छात्रों के कार्ड पर खुद की फाेटाे लगाकर फर्जी कार्ड लगाकर एंट्री कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में 1 हजार छात्र- छात्राओं के बैठने की व्यवस्था है, बाहरी छात्रों की एंट्री नही है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने छात्रसंघ चुनावों अाैर सेंट्रल लाइब्रेरी में आईडी कार्ड स्कैन कर चैकिंग करने के लिए 8 लाख रुपए के 19 मोबाइल स्कैनर खरीदे थे। चीफ प्राक्टर एचएस पलसानिया का कहना है कि फर्जी कार्ड पकड़े जाने पर ही एफआईआर ताे दर्ज हाेगी नही। लेकिन हमने सेंट्रल लाइब्रेरी से शिकायत मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस काे भेज दी है।
खबरें और भी हैं...