- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Sanskrit University Will Also Provide Diploma In Journalism
संस्कृत यूनिवर्सिटी भी कराएगी अब पत्रकारिता में डिप्लाेमा
5 अप्रैल काे आरयू का पिममैट
जयपुर | राजस्थान यूनिवर्सिटी के आर.ए.पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए 5 अप्रैल काे पोद्दार इंस्टीट्यूट अाॅफ मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट पिममैट आयोजित हाेगा। यह टेस्ट जयपुर के अलावा जाेधपुर, काेटा, उदयपुर, चंडीगढ अाैर दिल्ली में केन्द्रों पर हाेगा। जिसके लिए छात्र 1500 फीस के साथ 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट में एमबीए की 60, एमबीए सर्विसेज मैनेजमेंट कोर्स की 60 और एमबीए एग्जीक्यूटिव की 40 सीटें हैं। टेस्ट के बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के अाधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा।
एजुकेशन की 2 खबरें
जयपुर | हरिदेव जाेशी पत्रकारिता अाैर जनसंचार यूनिवर्सिटी में स्नातक अाैर डिप्लोमा काेर्स शुरू करने की घोषणा के बाद जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत यूनिवर्सिटी ने भी पत्रकारिता में डिप्लोमा काेर्स चलाने की घोषणा कर दी है। संस्कृत यूनिवर्सिटी भी जुलाई में शुरू हाेने वाले सत्र से पत्रकारिता पाठ्यक्रम में प्रिंट, रेडियो-टीवी, डिज़िटल, ऑनलाइन तथा सोशल मीडिया, पीआर, विज्ञापन, फ़िल्म और डाॅक्यूमेंट्री, फाेटोग्राफी, डिज़ाइन और लेआउट, ग्राफ़िक्स, एनिमेशन का पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। संस्कृत यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. अनुला मौर्य ने बताया कि शास्त्री और आचार्य के छात्र- छात्राएं जर्मन लैंग्वेज पढ़ सकेंगे।