पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसबीआई ने किया महिलाओं को सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। बैंक के मुख्य महाप्रबंधक रविंद्र पांडे ने कहा कि इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। भारतीय स्टेट बैंक ऐसे कार्यों में हमेशा आगे रहा है। बैंक की ओर से श्रीमाधोपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरोज पांडे ने स्वयं सहायता समूह किसान, कला साहित्य खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। समारोह में बैंक के महाप्रबंधक शिवम दीक्षित व उप महाप्रबंधक भजनलाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...