सेक्रेट्री इलेवन ने जीता टी-10 का खिताब
जयपुर| जयपुर क्लब की ओर से महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जारी है। गत दिनों क्लब की ओर से जयपुर क्लब क्रिकेट सेंटर के ग्राउंड में वुमन टी-10 प्रतियोगिता हुई। क्लब के मानद सचिव अजीत सक्सेना ने बताया कि फाइनल मैच में क्लब की सदस्यों व स्पाउस ने भाग लिया। सेक्रेट्री इलैवन की कप्तान मीता सक्सेना के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। बेस्ट बेट्सवुमेन का खिताब ईशिता रावत ने जीता।