पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Seeking Mahi Bajaj To Complete Sei Jawai Link Project

माही बजाज से सेई-जवाई लिंक परियोजना पूरी करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री से मिला सुमेरपुर का प्रतिनिधिमंडल

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत से गुरूवार को सीएम निवास पर सुमेरपुर (पाली) से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और माही बजाज से सेई-जवाई लिंक परियोजना को पूरा करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमण्डल में आए पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ एवं पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति केवलचंद गुलेछा ने कहा कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय माही बांध का पानी सेई बांध में लाने और वहां से पाली के जवाई बांध में लाने के लिए सर्वे करवाने की घोषणा की गई थी और इसकी डीपीआर भी बन गई थी। जवाई बांध में पानी की आवक से सुमेरपुर और पाली ही नहीं जालोर जिले के किसानों को भी फायदा मिलेगा और क्षेत्र की विकट पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि पाली एवं जालोर जिले की पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो। उन्होंने पाली में एनजीटी के निर्देशों के बाद फैक्ट्रियां बन्द होने के मामले में कहा कि प्रदूषण पूरे देश की समस्या है और राज्य सरकार का प्रयास रहेगा कि एनजीटी के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो, साथ में उद्यमियों को परेशानी नहीं हो एवं पाली में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या का भी स्थायी समाधान निकल सके। दिल्ली-मुम्बई फ्रेट कॉरिडोर में एक औद्योगिक क्षेत्र पाली के रोहट में भी विकसित होगा, जिसका फायदा पाली को भी मिलेगा।
खबरें और भी हैं...