पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Sent Two Minors To A Special Correctional Home For 3 3 Years

दो नाबालिगों को 3-3 साल के लिए विशेष सुधारगृह भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहलू खां मॉब लिंचिंग मामले में फैसला

अलवर। पहलू खां मॉब लिंचिंग मामले में दो नाबालिग दोषियों को 3-3 साल के लिए जयपुर के विशेष सुधारगृह भेजने का आदेश दिया गया। किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सरिता धाकड़, सदस्य रामभरोसा जाट और दीपा गौड़ ने यह फैसला सुनाया। मामले में 6 बालिग आरोपी बरी हो चुके हैं। शुक्रवार को बोर्ड ने फैसले में लिखा कि सुधार गृह में नाबालिगों की शिक्षा, कौशल सहित अन्य क्रियाकलाप का ध्यान रखा जाए। बता दें कि 1 अप्रैल 17 को पहलू दाे बेटों के साथ पिकअप में गोवंश लेकर जयसिंहपुर (नंूह) ले जा रहे थे। बहरोड़ पुलिया के आगे कुछ लोगों ने पिकअप रोककर उनसे मारपीट की थी। पहलू की मौत हो गई थी। (बोर्ड ने माना मारपीट से हुई मौत -पेज 11)
खबरें और भी हैं...