- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Showcased Rajasthani Bandha39s Collage With Indo Western
इंडो-वेस्टर्न के साथ राजस्थानी बंधेज के काेलाज काे शोकेस किया
सिटी रिपोर्टर | मॉडल्स ने राजस्थानी बंधेज के साथ कुर्ता-पायजामा अाैर इंडाे-वेस्टर्न कलेक्शन के काेलाज काे शाेकेस किया। साथ ही समर कलेक्शन के लिए शॉर्ट्स, लाइट कलर के टॉप और वन पीस ड्रेस पहनकर अाेपन रैंप पर वाॅक किया। यह अनूठा अाैर न्यू कॉन्सेप्ट मानसरोवर स्थित गुलाब गढ़ रिसोर्ट में पिंकसिटी बेस्टन के होली थीम पर हुए शो में दिख्राई दिया, जहां इंडो-वेस्टर्न के साथ इंडियन कलेक्शन और बंधेज को प्रमोट किया गया। ऑर्गनाइजर हितेश असवानी ने बताया, बेस्टन के मॉडल्स ने रश्मि याग्निक के डायरेक्शन में फैशन शो के साथ पिछले दिनाें हुए होली फेस्ट की खुशियां बांटी। ये ही कारण था हाेली के बाद भी ढपली की थाप के साथ रैन व फोक डांस भी फैशन शाे का हिस्सा रहा अाैर रैंप वाॅक किया गया। यह नया कॉन्सेप्ट जयपुराइट्स को दिया गया, जिससे होली को भी फैशन के साथ जाेड़कर देखा जा सके।