- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Siddha Chakra Vidhan Concluded With World Peace Mahayagya
विश्व शांति महायज्ञ के साथ सिद्ध चक्र विधान संपन्न
अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर भट्टारक जी की नसिया में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का सोमवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ समापन हुआ।
विद्या सागर महाराज के सानिध्य में सुबह इंद्र-इंद्राणियों ने विश्व में शांति हो, सभी निरोगी रहे इसी मंगल भावना के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। इंद्र-इंद्राणियों के अलावा अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने भी संसार के जीवों का कल्याण हों इसी मंगल भावना के साथ महायज्ञ में आहुतियां दी। महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजन करने से पुण्य का बंध होता है और अशुभ कर्मोंे की निर्जरा होती है। महानुष्ठान करने के बाद हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम किसी का भला नहीं कर सकते हैं तो बुरा भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक जीव को अपने द्वारा किए गए कर्मों का फल भोगना पड़ता है। हमें किसी के अच्छे कार्य में व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमें अशुभ कर्मों का बंध होता है। धार्मिक आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करने वाले जीवों को अत्यंत अशुभ कर्म का बंध होता है और वह उसे अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।