पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News State Government Increased Da By 5 Now It Will Be 17

राज्य सरकार ने डीए 5% बढ़ाया, अब 17% होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा को मंजूरी दे दी है। अब डीए 12% से बढ़कर 17% हो जाएगा। प्रदेश के सात लाख कर्मचारियाें अाैर पाैने चार लाख पेंशनराें काे इसका लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इसी सप्ताह डीए में बढ़ोतरी की फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजी थी। प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद शुक्रवार को सीएमओ से फाइल वापस वित्त विभाग को भेज दी गई है। कर्मचारियों को एक जुलाई 2019 से यह महंगाई भत्ता देय होगा। इसमें एरियर का पैसा जीपीएफ में जमा होगा। राज्य सरकार पर सालाना 400 करोड़ रु. का भार आएगा। शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते अब सोमवार को बढ़े हुए डीए के आदेश हो सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2020 से 4 % महंगाई भत्ता और बढ़ा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब बढ़कर 21% हो गया है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी का लाभ दिया जाना अभी बाकी है।

{जुलाई 19 से लागू होगा भत्ता

खबरें और भी हैं...