पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Stereotactic Radiotherapy Will Give Relief In The Fourth Stage Of Cancer

स्टीरियोटैक्टिक रेडियोथेरेपी देगी कैंसर की फोर्थ स्टेज में रिलीफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ.मनीष चोमाल, रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट, जयपुर

हाई डोज सीधा ट्यूमर पर करेगी असर

मुंह, गले, लंग्स, यूट्रस और प्रोस्टेट कैंसर में रेडियोथेरेपी मुख्य इलाज है। इस थेरेपी का इस्तेमाल सर्जरी या कीमोथेरेपी के साथ किए जाने से रिजल्ट बेहतर आते हैं। इसमें एक्स-रेे या फिर गाम-रे का इस्तेमाल किया जाता है। कैंसर की स्टेज के आधार पर इसे कुछ दिन या सप्ताह में तक दिया जाता है। कोबाल्ट और लीनियर एक्सीलेटर मशीन से दी जाने वाली इस थेरेपी में स्टीरियोटैक्टिक नई तकनीक आ चुकी है। इसमें रेडिएशन की हाई डोज एकदम सटीक तरीके से ट्यूमर पर फोकस की जाती है। सामान्य रेडियोथरेपी की तुलना में इसकी डोज कई गुना ज्यादा होती है। एक से तीन सिटिंग में इसके जरिए ट्यूमर को खत्म किया जा सकता है। अगर ट्यूमर का सही चयन किए जाए तो इसके रिजल्ट सर्जरी के समकक्ष है।दर्द रहित यह थेरेपी आउटडोर में दी जा सकती है। इसमें ब्लड लॉस नहीं होता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैंसर के ट्रीटमेंट की गाइडलाइन में इसे मान्यता मिल चुकी है। कुछ चुनिंदा ब्रेन ट्यूमर,फर्स्ट स्टेज के लंग्स और प्रोस्टेट कैंसर का सही तरीके से चयन किए जाने पर मेटा स्टेटिक (स्टेज 4) केसों में इस टेक्निक के रिजल्ट बेहतर हैं। बेहतरीन रिजल्ट के लिए ट्यूमर का सही चयन जरूरी है।


New Technique
खबरें और भी हैं...