पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Students Are Giving Exams From Home On America39s Honor Code Pattern

अमेरिका के ऑनर कोड पैटर्न पर स्टूडेंट घर से दे रहे हैं एग्जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना के डर से सीबीएसई ने हाल ही में नोटिस जारी किया है, जहां स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में सेंटर के अंदर सैनिटाइजर व मास्क ले जा सकते हैं। साथ ही इस नोटिस में चार पोस्टर्स भी पब्लिश किए हैं, जिससे स्टूडेंट्स तस्वीरों के जरिए हाइजीन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसी खौफ के चलते जयपुर के स्कूल एग्जाम्स को आगे बढ़ाने के साथ बच्चों को स्काइप पर क्लास दे रहे हैं। वहीं स्टूडेंट्स को घर से भी एग्जाम देने की आजादी है।

अमेरिका के एजुकेशन सिस्टम
ऑनर कोड काे फॉलो किया


सुनने में अटपटा लग सकता है कि कोई स्टूडेंट घर बैठे एग्जाम दे रहा है। लेकिन वायरस के फैलने के डर में जयश्री पेड़ीवाल स्कूल के स्टूडेंट्स घर से एग्जाम दे रहे हैं। अमेरिका के एजुकेशन सिस्टम में ऑनर कोड फॉलो किया जाता है। जहां सिस्टम अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा करता है। उस ही तर्ज पर जयश्री पेड़ीवाल में छठी से 9वीं क्लास व 11वीं के स्टूडेंट्स को होम एग्जाम की आज़ादी दी गई। इससे भीड़ भाड़ से भी बचा जा सकता है और यह बच्चों में अनुशासन भी बढ़ाएगा। वहीं टीचर्स स्टूडेंट्स की स्काइप व जूम पर क्लासेज ले रहे हैं। फाउंडर जयश्री पेड़ीवाल ने बताया, इस पहल से बच्चों को इन्फेक्शन से दूर रखने के साथ उनमें विश्वास बढ़ाया जा सकता है कि सिस्टम उनपर भरोसा कर उन्हें ये आजादी दे रहा है। लेकिन इसके बावजूद टीचर्स का निरक्षण रहता है। अगर उसके पूरे साल परफॉरमेंस रिजल्ट से विपरीत है तो उसे दोबारा एग्जाम देना होगा। ये बेशक मुश्किल प्रक्रिया है लेकिन इससे बच्चे सेफ रहेंगे।

क्या है ऑनर कोड

अमेरिका में ऑनर कोड डिसिप्लिन का एक तरीका है जिसके चलते स्टूडेंट्स चिटिंग, चोरी, बुली जैसे काम नहीं कर सकते। इन रूल्स का चयन कम्युनिटी खुद करती हैं।

पाेस्टर्स से अवेयरनेस

सीडलिंग ग्रुप के सीईओ डॉ. संदीप बख्शी ने बताया कि जिन क्लासेज के एग्जाम बचे थे उन्हें स्थगित कर दिया है। ताकि बच्चे एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में न आ सकें। वहीं आईआईएस में डब्लूएचओ की एडवाइजरी को ध्यान में हुए बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। प्रिंसिपल माला अग्निहोत्री ने बताया, मैसेज के जरिए स्टूडेंट्स तक जानकारी पहुंचाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...