- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Students Will Also Be Able To Graduate In Journalism And Mass Communication
पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक भी कर सकेंगे छात्र
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय में जुलाई से अकादमिक सत्र 2020- 21 में स्नातक काेर्स बीए- जेएमसी शुरू हाे जाएगा। राजस्थान में सरकारी स्तर पर पत्रकारिता अाैर जनसंचार में स्नातक काेर्स पहली बार शुरू हाे रहा है। नए सत्र से पत्रकारिता व जनसंचार में पी.एचडी. अाैर सभी विभागों से संबंधित डिप्लोमा काेर्स भी शुरू हाेंगे। छह माह की अवधि वाले इन डिप्लोमा काेर्स में व्यावहारिक हिंदी में डिप्लोमा, डिप्लोमा इन फंक्शनल इंग्लिश, डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, डिप्लोमा इन टीवी प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी और डिप्लोमा इन डेवलपमेंट कम्युनिकेशन प्रमुख हैं। सरकार से प्रोफ़ेसर, एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर के 30 पदों की स्वीकृति भी मिल गई है। कुलपति अाेम थानवी ने बताया बीए-जेएमसी में छात्रों को पत्रकारिता और जनसंचार के संदर्भ में समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था, इतिहास, न्यायव्यवस्था, संविधान, विदेश-नीति, विज्ञान, पर्यावरण, भूगोल, साहित्य-संस्कृति आदि की बुनियादी जानकारी मिलेगी। इसमें एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट से हाेगा।
हरदेव जोशी विश्वविद्यालय**