पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Sun Today And Moon Mars Guru And Venus Will Change In March

सूर्य आज और चंद्र, मंगल, गुरु व शुक्र मार्च में बदलेंगे राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च माह में चंद्र के अलावा 3 अन्य ग्रह राशि बदलेंगे। जबकि बुध, शनि और राहु-केतु राशि नहीं बदलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पं. रामवतार मिश्र ने बताया कि शनिवार को सूर्य राशि बदलेगा।

ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए कर सकते हैं ये शुभ कार्य: ज्योतिषाचार्य पं. रामवतार मिश्र का कहना है कि ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने अथवा असर कम करने के शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से सूर्य के लिए रोज सुबह जल्दी उठें और सूर्य को अर्घ अर्पित करें। चंद्र के लिए हर सोमवार चांदी के लोटे से शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल चढ़ाने से मंगल के दोष दूर किए जा सकते हैं।

बुध के लिए हर बुधवार गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गुरु ग्रह के दोषों से बचने के लिए गुरुवार को शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शनि और राहु-केतु के लिए हर शनिवार तेल का दान और हनुमान चालीसा का पाठ किए जा सकते हैं।

जानिए.... कब कौनसा ग्रह बदलेगा राशि

सूर्य: माह की शुरुआत से सूर्य ग्रह कुंभ राशि में स्थित है। शनिवार को सूर्य ग्रह कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से मलमास शुरू हो जाएगा।

चंद्र: यह ग्रह अभी सिंह राशि में है। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।

मंगल: अभी मंगल ग्रह धनु राशि में स्थित है। 22 मार्च को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा।

बुध: इस माह बुध ग्रह राशि नहीं बदलेगा। यह कुंभ राशि में है और 10 मार्च को मार्गी हो गया है।

गुरु: ग्रहों के गुरु बृहस्पति अभी धनु राशि में है। यह ग्रह 29 मार्च को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा।

शुक्र: मार्च की शुरुआत से शुक्र मेष राशि में स्थित है। 28 मार्च को शुक्र राशि बदलेगा और मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा।

शनि और राहु-केतु: मार्च में शनि मकर राशि में रहेगा। राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में रहेगा।

खबरें और भी हैं...