पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Survey Of 32118 Houses In The State Samples Of 303

प्रदेश में 32,118 घरों का सर्वे, 303 के सैंपल लिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 नए रोगी केरल और एक दिल्ली में मिला

इटली का दल इस बस में घूमा था। इसे दिल्ली में संक्रमणमुक्त किया गया।

नई दिल्ली/तिरुअनंतपुरम/जयपुर | देश में रविवार को काेराेनावायरस (कोविड-19) के 6 नए मामले सामने आए। पांच मामले केरल में मिले, जिनमें से तीन मरीज हाल ही में इटली से लौटे हैं। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है। अब देश में कुल 40 मरीज हाे गए हैं। अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, जयपुर में इटली निवासी पति-प|ी के काेराेना से पीड़ित मिलने अाैर संदिग्धाें के अस्पतालाें में पहुंचने के िसलसिले के बीच प्रदेश में गठित 615 चिकित्सा टीमाें ने 32,118 घराें का सर्वे किया है। प्रदेश में अब तक 303 संदिग्धाें के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 300 निगेटिव मिले हैं। एक का परिणाम अाना बाकी है, जबकि दाे पीड़ित इटली के दंपती पर्यटक हैं। बता दें कि इटली के 26 लाेगाें का दल प्रदेश के झुंझुनूं, जाेधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर में भ्रमण करता हुअा 28 फरवरी काे जयपुर पहुंचा था। इनमें से पति-प|ी काेराेना से पीड़ित मिले, जबकि 14 गुड़गांव में पीड़ित पाए गए।
खबरें और भी हैं...