- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Sweden39s Vaughan Missed Jaipur39s Record Breaking Pie
जयपुर के सुरेश का पाई रिकॉर्ड तोड़ने से चूके स्वीडन के वॉन
सुरेश शर्मा
सिटी रिपोर्टर | दुनियाभर के मैथमेटिक्स हर साल 14 मार्च को पाई (π) डे सेलिब्रेट करते है। पाई की वैल्यू 22/7= 3.14 तो लगभग सभी स्टूडेंट्स को पता है। इसकी आगे वैल्यू निकालने और याद रखने के लिए हर साल विश्वभर के मैमोरी गुरू पाई रिकॉर्ड बनाने की जद्दोजहद करते है। लेकिन फिलहाल जयपुर के सुरेश शर्मा के पाई रिकॉर्ड को अभी तक कोई ब्रेक नही कर सका है। उन्होंने 21 अक्टूबर 2015 में π की 70,030 डिजिट तक याद कर विश्व कीर्तिमान रचा था। 17 घंटे 14 मिनट में सुरेश ने पाई की यह वैल्यू रिकॉल कर पाई वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में फ़र्स्ट रैंक हासिल की। शुक्रवार को जयपुर के डिविजनल कमिश्नर के.सी वर्मा ने उनकी किताब ‘विचार जो बनाएं जिन्दगी’ का भी विमोचन किया।
स्वेडन के वॉन ने सुरेश को किया था चैलेंज
पाई का मान 3.14 है यानि साल के तीसरे महीने की 14 तारीख। इसलिए स्वीडन के वॉन इस्सन जॉनस ने भी मार्च 2020 में सुरेश के रिकॉर्ड को तोड़ने का चैलेंज किया था। लेकिन 7 मार्च को अपने प्रयास में वॉन पाई वर्ल्ड रिकॉर्ड नही तोड़ पाये। पाई की 24063 वैल्यू याद कर उन्हें 9 पोजिशन से ही संतोष करना पड़ा।