- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Tariq Anwar May Be The Rajya Sabha Candidate Of Congress From Rajasthan
राजस्थान से तारिक अनवर हो सकते हैं कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी
जयपुर | कांग्रेस नेता तारिक अनवर को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनाया जा सकता है। कांग्रेस आला कमान की ओर से अनवर के नाम को लगभग फाइनल कर दिया गया है। जबकि मुकुल वासनिक, डूंगरपुर के दिनेश खोड़निया और राजीव अरोड़ा के नाम पर भी मंथन चल चल रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले दिनों राज्यसभा सीटाें पर नाम तय करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली जाकर मुलाकात किया था। प्रदेश में राज्यसभा के लिए तीन सीटाें पर हाेने वाले चुनाव में कांग्रेस के खाते में दाे सीटें जानी पक्की मानी जा रही हैं, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाएगी। दाे सीटाें पर एक सीट प्रदेश के किसी नेता का और एक सीट पर प्रदेश से बाहर के नेता का नाम तय किया जा रहा है। राज्यसभा के रेस से हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा, अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह का नाम बाहर हो चुका है। सूत्राें का कहना है कि बुधवार को देर रात या गुरुवार को सुबह आलाकमान की ओर से दाे सीटाें के लिए नामाें का ऐलान किया जाएगा। जातीय आधार से लेकर सामाजिक आधार को ध्यान में रखते हुए लाेग नामाें के लेकर कयास लगाते रहे।