पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चांदना की हैट्रिक से जीती टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना की हैट्रिक से चांदना ग्रुप ने बीएम बिरला कप (4 गोल) पोलो टूर्नामेंट में बुधवार को कानोता पोलो टीम को 6-4 से हराया। चांदना ग्रुप की ओर से दिलीप सिंह तलबगांव, मेजर अनंतराज पुरोहित और विक्की निहलानी ने एक-एक गोल किया। कानोता टीम की ओर से योगेश्वर सिंह ने 3 और प्रताप कानोता ने एक गोल किया। चांदना ने तीनों गोल चौथे व अंतिम चक्कर में किए।

कैवेलियर्स की जीत में विशाल के 3 गोल

एक अन्य मैच में कैविलियर्स ने जयपुर टीम को 4-0 से हराया। कैवेलियर्स के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल सिंह (+4) ने 3 और स्क्रैच के खिलाड़ी कैप्टन मृत्युंजय सिंह ने एक गोल किया। जयपुर की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।

आज के मैच

सेंट्रल एकेडमी V/s जयपुर (3:15 बजे, आरपीसी)

61वीं कैवेलरी V/s कानोता पोलो (4:15 बजे, आरपीसी)
खबरें और भी हैं...