राजेश के ऑलराउंड खेल से जीती टीम
जयपुर | मैन ऑफ द मैच राजेश पारीक (4 विकेट, 51 रन) के ऑलराउंड खेल से चिकित्सा विभाग ने डीटीए इंटर-डिपार्टमेंटल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सांख्यिकी विभाग को 9 विकेट से हराया। सांख्यिकी विभाग ने 129 रन बनाए। राजपाल ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। कासिम को 2 विकेट मिले। चिकित्सा विभाग ने एक विकेट पर 133 रन बना मैच जीत लिया। ऋषि ने 62 रन की पारी खेली। एक अन्य मुकाबले में डीटीए ने एलएफएडी को 6 विकेट से हराया। एलएफएडी टीम ने 111 रन बनाए। रामकिशन ने 28* और मोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। दशरथ मीणा और उपमन्यु सिंह को 2-2 विकेट मिले। डीटीए टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राकेश रोशन ने 38 और उपमन्यु ने 27 रन बनाए। अर्जुन और मोहित शर्मा को 2-2 विकेट मिले। उपमन्यु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।