संदीप के ऑलराउंड खेल से जीती टीम
प्रेस प्रीमियर लीग
जयपुर | संदीप माथुर (12/3 विकेट, 54 रन) के ऑलराउंड खेल से टाइम्स ऑफ इंडिया ने प्रेस प्रीमियर लीग में दैनिक भास्कर को 8 विकेट से हराया। दैनिक भास्कर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 130 रन बनाए। कप्तान तरुण शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। तरुण ने 51 गेंदों की पारी में 4 चौके लगाए। अमित शर्मा ने 15, महेश नेहरा ने 14 और मनोज राठौड़ ने 12 रन का योगदान दिया। सिद्धार्थ, अनुज चतुर्वेदी और आशीष मेहता को एक-एक विकेट मिला। टाइम्स ऑफ इंडिया ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बना मैच जीत लिया। संदीप ने प्रतीक वर्मा (40) के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दी। राजकुमार 13 और राकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे।