पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संजय के ऑलराउंड खेल से जीती टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | मैन ऑफ द मैच संजय गुर्जर (2 विकेट, 51* रन) के ऑलराउंड खेल से भविष्य निधि ने इंटर-डिपार्टमेंटल टी20 डीटीए कप में डीटीए-2 टीम को 10 विकेट से हराया। डीटीए-2 टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 76 रन बनाए। मदन मीणा ने 30 रन बनाए। चेतन को 2 विकेट मिले। भविष्य निधि टीम ने 0/82 रन बना मैच जीत लिया। चेतन ने 26 रन की नाबाद पारी खेली। दूसरे मैच में एमएनआईटी ने आरयूएचएस को 119 रन से हराया। एमएनआईटी ने 5/215 रन बनाए। संजू ने 48, विजय ने 45 और राजेश ने 39 रन बनाए। सचिन को 2 विकेट मिले। आरयूएचएस की टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई। अरविंद त्रिवेदी ने 47 रन बनाए। राजेश कुमार ने 18/2 विकेट लिए।
खबरें और भी हैं...