पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुभम के ‘चौके’ से जीती टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएम बिरला कप पोलो

शुभम गुप्ता (-2) के चार गोल से 61वीं कैवेलरी ने बीएम बिरला कप पोलो टूर्नामेंट में कानोता पोलो टीम को 8-2 गोल से हराया। आरपीसी ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गए मैच में विजेता टीम के लिए रवि राठौड़ (+5) ने तीन और अमन सिंह (+1) ने एक गोल किया। कानोता पोलो टीम के योगेश्वर सिंह (+1) व प्रताप कानोता (+2) ने एक-एक गोल किया। इससे पहले खेले गए मुकाबले में सेंट्रल एकेडमी ने जयपुर को 7-4.5 गोल से पराजित किया। सेंट्रल एकेडमी के रवि राठौड़ (+5) और विक्रमादित्य सिंह बरकाना (0) ने तीन-तीन तथा सवाई सिंह (0) ने एक गोल किया। आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ मैदान पर उतरी जयपुर टीम के लिए प्रणव कपूर (+2) ने हैट्रिक सहित तीन और अश्विनी शर्मा (0) ने एक गोल किया।

आज के मैच

{सेंट्रल एकेडमी  कैवेलरी, दोपहर 3.15 बजे, आरपीसी ग्राउंड

{61वीं कैवेलरी  चांदना, शाम 4.30 बजे, आरपीसी ग्राउंड
खबरें और भी हैं...