पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Tenant Nekia Kidnapped For Diamond Businessman 5 Crores Sought For Fraud

डायमंड व्यवसायी को किरायेदार नेकिया अगवा, 5 कराेड़ फिराैती मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर निवासी तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस तक मामला पहुंचा तो व्यवसायी काे बाेरे मेें बांधकर जंगल में फेंका

व्यवसायी काे लेकर जा रहे दाेनाें बदमाशाें काे विक्रम के पकड़े जाने की भनक लग गई। इस कारण दाेनाें बदमाश राकेश व हरीश ने व्यवसायी प्रकाश चाैपड़ा काे बाेरे में बांधकर सीकर के नेछवा में जंगल में फेंक दिया अाैर दाेनाें अलग-अलग हाे गए। इधर, माेबाइल लाेकेशन के अाधार पर पुलिस ने राकेश काे पकड़ लिया। उसने व्यवसायी काे जंगल में फेंकने की जानकारी दी। बाद में हरीश काे सुजानगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

व्यापारी को जंगल में फेंकने से पहले बदमाशों ने हाथ-पांव बांध दिए, बोरे में पैक किया और मुंह पर टेप लगा दी।

जयपुर | टाेंक राेड स्थित मुक्तानंद नगर में एक िकरायेदार ने भवन मालिक अाैर डायमंड व्यवसायी प्रकाश चाैपड़ा काे चाबी लेने के बहाने बुलाया अाैर बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद व्यवसायी के फाेन से उनकी प|ी काे फाेन कर 5 कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी अाैर किसी काे भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में व्यवसायी के हांगकांग निवासी बेटे रवि चाैपड़ा ने पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए सीकर के लाडनूं निवासी मास्टर माइंड विक्रम सिंह उर्फ विक्की गुर्जर, उसके साथी सीकर के नेछवा निवासी राकेश कुमार अाैर सुजानगढ़ के हरीश उर्फ हर्ष काे गिरफ्तार कर लिया। राकेश तथा हर्ष पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर अानंद श्रीवास्तव ने बताया कि डायमंड व्यवसायी दुर्गापुरा स्थित सांघी अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्हाेंने विक्रम काे मुक्तानंद नगर में अपना भवन किराये पर दिया हुअा है। इसमें विक्रम हाॅस्टल चलाता है। उसने चाबी लेने के बहाने बुधवार दाेपहर करीब सवा बजे व्यवसायी काे बुलाया था। जहां तीनाें ने हाॅस्टल में ही उन्हें बंधक बना लिया अाैर कार में शिवदासपुरा की अाेर चले गए। शाम करीब 6:35 बजे उन्होंने व्यवसायी की प|ी से फिराैती मांगी। इधर, पुलिस काे शक नहीं हाे इसलिए व्यवसायी काे विक्रम अपने दाेनाें साथियाें के हवाले कर शाम करीब सात बजे हाॅस्टल पहुंच गया। पुलिस ने शक के अाधार पर उससे पूछताछ की ताे उसने राज खाेल दिया।
खबरें और भी हैं...