- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News The Crooks Were Tightening The Punches On The Women The Young Man Broke His Head
महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे बदमाश, जवान ने टोका तो सिर फोड़ा
जयपुर | रामगंज इलाके में मोलाना साहब की दरगाह के पास गली में बैठकर आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कस रहे उत्पाती युवकों को आरएसी जवान ने टोका तो पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। हमले के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित आरएसी जवान सुन्दर सिंह ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह पांचवीं बटालियन में तैनात है। जो डयूटी के लिए रामगंज आते है। 10 मार्च को मोलाना साहब की दरगाह के पास डयूटी कर रहा था। इस दौरान कुछ महिलाओं ने शिकायत की। जवान ने टोका तो पत्थर मारकर भाग गए।