पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केयूर की फिफ्टी से टीम ने जीत दर्ज की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | मैन ऑफ द मैच केयूर (66) की शानदार पारी से रॉयल ऑर्थो टीम ने डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में परफेक्ट-जयपुर ब्रेन स्पाइन हॉस्पिटल को 8 विकेट से हराया। परफेक्ट-जयपुर ब्रेन स्पाइन हॉस्पिटल की टीम 19.4 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। केवल ढाका ने 26 और विजय ने 16 रन बनाए। आशीष शर्मा व डीके ने 3-3 तथा आशीष मित्तल व सुशील ने 2-2 विकेट लिए। रॉयल ऑर्थो टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष सक्सेना ने 25 रन की पारी खेली। भानू ने 2 विकेट लिए। दूसरे मैच में अजमेर डॉक्टर्स ने सीके बिरला हॉस्पिटल को 6 विकेट से हराया। सीके बिरला ने 8/126 रन बनाए। अरुण सोनी व अशोक ने 30-30 तथा लक्ष्मीकांत ने 26 रन बनाए। आनंद ने 3 और मनीष धनकड़ ने 2 विकेट लिए। अजमेर डॉक्टर्स टीम ने 18.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष ने 49, राहुल ने 30 और आनंद ने 18 रन बनाए। मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खबरें और भी हैं...