पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News There Is No Provision For Higher Super Time And Super Time Scale In The Cadre Review

कैडर रिव्यू में हायर सुपर टाइम और सुपर टाइम स्केल का प्रावधान नहीं... 8 मंत्रियाें के विशिष्ट सहायक इसी ग्रेड के कैसे बना दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्मिक विभाग की ओर से अपने ही आदेशों को कैसे तार-तार किया जाता है। जरा इसकी एक बानगी देखिए। 27 अक्टूबर 2016 को विभाग की ओर से राजस्थान प्रशासनिक सेवा के हायर सुपर टाइम और सुपर टाइम स्केल के अफसर के लिए कैडर रिव्यू किया गया था, जिसमें हायर सुपर टाइम स्केल के कोटा को आठ से कम करके तीन फीसदी और सुपर टाइम स्केल को 12 से बढ़ाकर 17 फीसदी कर दिया गया था। कैडर रिव्यू में हायर सुपर टाइम स्केल के लिए 32 और सुपर टाइम स्केल के लिए 178 पद स्वीकृत किए गए थे। दोनों ही स्केल में मंत्रियों के पास विशिष्ट सहायक के लिए एक भी पद का प्रावधान नहीं किया गया था। इसके बाद भी 8 मंत्रियों के पास सुपर टाइम स्केल के आरएएस अफसरों को विशिष्ट सहायक के पद पर लगाया गया है। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि सलेक्शन और सीनियर स्केल के अफसरों की उपलब्धता के बावजूद क्यों ऐसे अफसरों को मंत्रियों के पास लगाया गया है। सुपर टाइम स्केल के अफसर को केवल नेता प्रतिपक्ष के पास ही लगाया जा सकता हैं।

खुद के आदेश नहीं मान रहा कार्मिक विभाग, खड़ा हुआ सिस्टम पर सवाल

जानिए; कार्मिक विभाग ने किस मंत्री के पास किस स्केल का अफसर लगाया है

ब्रजेश कुमार चंदोलिया : 1997 बैच के सुपर टाइम स्केल आरएएस। सामाजिक न्याय-अधिकारिता मंत्री भंवर लाल के पास।

राजेश सिंह: सुपर टाइम स्केल के 1998 बैच के आरएएस। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के पास हैं। भाजपा सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह के पास तैनात थे।

महेंद्र शर्मा: सुपर टाइम स्केल के 1998 बैच के आरएएस। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के पास हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार में ही मंत्री के निजी सचिव के तौर पर तैनात थे।

एनके बंसल: 1999 बैच के सुपर टाइम स्केल के अफसर। पहली बार श्रम मंत्री टीकाराम जूली के पास तैनात।

आकाश तोमर: आकाश तोमर भी 1997 बैच के सुपर टाइम स्केल के आरएएस अफसर है। इन्हें डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पास लगाया गया है। पायलट जब केंद्रीय मंत्री थे, तब भी तोमर दिल्ली में सेवाएं दे चुके हैं।

मातादीन मीणा: मातादीन मीणा भी 1997 बैच के आरएएस है। इन्हें शिक्षा मंत्री डाेटासरा के पास विशिष्ट सहायक के पद पर लगाया है। भाजपा सरकार में भी ये मंत्री के पास विशिष्ट सहायक रह चुके हैं। ये सुपर टाइम स्केल के अफसर है।


बचनेश अग्रवाल: बचनेश अग्रवाल 1997 बैच के आरएएस है। सुपर टाइम स्केल के अग्रवाल उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा के विशिष्ट सहायक है। पिछली कांग्रेस सरकार में भी ये परसादी लाल के पास निजी सचिव के पास सेवाएं दे चुके हैं।

लाला राम: लाला राम 1992 बैच के आरएएस अफसर हैं। फिलहाल सुपर टाइम स्केल के अफसर हैं। अप्रैल में इन्हें हायर सुपर टाइम स्केल मिल जाएगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के पास विशिष्ट सहायक के पद पर लगाया गया है।
खबरें और भी हैं...