- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News There Should Be A Strong System Of Screening In The Airport And In Every District Governor
एयरपोर्ट और हर जिले में हो स्क्रीनिंग की मजबूत व्यवस्था : राज्यपाल
जयपुर | काेराेना वायरस काे लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार काे राजभवन में मुख्य सचिव, मेडिकल एसीएस, हैल्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति व एसएमएस मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य सहित कई अफसराें के साथ बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक जिले में आइसोलेशन वार्ड की पर्याप्त व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए और मेडिकल स्टाफ को किट उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। सार्वजनिक स्थानों पर संक्रमण न फैले, इसके लिए सेनेटाइजेशन कराया जाए। राज्यपाल को मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में अब तक तीन व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिनमें दो नागरिक विदेशी है।