- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Today Rain And Hail In 15 Districts Including Jaipur
आज जयपुर सहित 15 जिलों में बारिश और ओलों के आसार
जयपुर | प्रदेश में गुरुवार को 15 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। इस दौरान यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली आदि में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जना के साथ तेज हवाएं चल सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं। बुधवार को सर्द हवाओं के कारण लोगों को दोपहर तक सर्दी का अहसास होता रहा। जयपुर में दिन का पारा 28.0 व रात का पारा 15.6 डिग्री रहा।