पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Tourism Number Of Tourists Reduced Control Room Built In Tourism Building

टूरिज्म : सैलानियाें की संख्या घटी,पर्यटन भवन में बना नियंत्रण कक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का असर अब टूरिस्ट स्पॉट्स पर दिखने लगा है। शहर के हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स में टूरिस्टों की संख्या भी वायरस से प्रभावित होती दिखाई देने लगी है। जहां फरवरी में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में कुल 38,580 विजिटर्स आए जबकि मार्च के पहले दो हफ्तों में सिर्फ 20,262 विजिटर्स ही आए। हालांकि सभी मॉन्यूमेंट्स में एहतियातन एंप्लायज और विजिटर्स मास्क लगाकर ही मॉन्यूमेंट्स में दाखिल हो रहे हैं। वहीं राजस्थान सरकार निदेशालय पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन भवन में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

विरासत के अांगन में कम हुई सैलानियाें की हलचल

नाहरगढ़ फोर्ट में फरवरी में कुल 71,201 टूरिस्ट आए। इसमें से 53,192 भारतीय पर्यटक आए। 2,343 विदेशी पर्यटकों ने नाहरगढ़ फोर्ट विजिट किया, जबकि मार्च में अब तक भारतीय एकल पर्यटकों की संख्या 1085 रह गई। वहीं विदेशी एकल पर्यटकों की संख्या 58 तक ही पहुंच पाई है। जंतर-मंतर में फरवरी में 84,090 भारतीय पर्यटक आए जबकि 36,904 विदेशी पर्यटकों ने मॉन्यूमेंट विजिट किया। इस तरह यहां कुल 1,20,994 पर्यटक आए। जबकि 14 मार्च तक यहां पर भारतीय पर्यटकों की संख्या 26,532 ही पहुंची है। यानी यहां पर पर्यटकों की संख्या बीते महीनों में आए पर्यटकों की संख्या के मुकाबले आधे से भी कम रह गई। विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 14,561 रह गया है। हवा महल में फरवरी में 70,537 भारतीय एकल पर्यटक आए, जबकि 4,509 विदेशी एकल विजिटर्स आए। इस तरह कुल 88,323 पर्यटक महल विजिट कर गए थे। वहीं मार्च में अब तक पर्यटकों की संख्या 24078 रह गई। अामेर में कमाेबेश कुछ इसी तरह के हालात हैं। यहां भी विदेशी पर्यटकाें की संख्या अब कम हाे रही है।

पर्यटन भवन में बनाया नियंत्रण कक्ष

राजस्थान सरकार निदेशालय पर्यटन विभाग की ओर से हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स पर घूमने आए डोमेस्टिक और फॉरेन विजिटर्स की मदद के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें पर्यटन भवन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यहां नियंत्रण कक्ष का नंबर भी जारी किया है, जो कि 0141-2822851 है।

{शहर में बेशक कोरोना का डर फैल रहा है, लेकिन जंतर-मंतर में सैलानियों की चहल-पहल बरकरार है। अवेयरनेस को लेकर यहां दो प्रकार के दृश्य नजर आए। एक तरह विदेशी पर्यटक बिना मास्क के घूमते दिखे, वहीं देशी पर्यटक मास्क लगाकर घूमते नजर आए।

विदेशी पर्यटक बेखौफ, देशी खौफ में
खबरें और भी हैं...