- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Toyta Tells Why Fortuner39s Airbags Did Not Open In Accident
टोयटा बताए, एक्सीडेंट में क्यों नहीं खुले फोर्चुनर के एयरबैग्स
जयपुर। उपभोक्ता आयोग ने एक्सीडेंट में 40 लाख की फारच्यूनर के एयरबैग्स नहीं खुलने पर टोयटा व ओम टोयटा सहित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूछा एक्सीडेंट में कार के एयरबैग्स क्यों नहीं खुले। आयोग ने यह आदेश बियानी शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बियानी के परिवाद पर दिया। अधिवक्ता विकास सोमानी ने बताया परिवादी 16 मई 2019 की रात को दिल्ली से फारच्यूनर से लौट रहे थे। 11.30 बजे मनोहरपुर के पास कार को पीछे से कंटेनर के चालक राजेन्द्र ने टक्कर मारी। इससे कार आगे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के कारण कार आगे व पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई और परिवादी व ड्राइवर को भी चोटें आई। लेकिन एक्सीडेंट में कार के आगे के एयरबैग्स नहीं खुले।