पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Traffic Congestion In Delhi 3 Hour Air Traffic Stalled 7 Flight Divert

दिल्ली में ट्रैफिक कंजेशन, 3 घंटेएयर ट्रैफिक ठप, 7 फ्लाइट डायवर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को ट्रैफिक कंजेशन के चलते करीब 3 घंटे तक हवाई यातायात ठप रहा। जिसके चलते दिल्ली पहुंचने वाली 50 से अधिक फ्लाइट्स की दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। सात फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-2489 डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। ये फ्लाइट कोलकाता से दिल्ली जा रही थी। इसके बाद करीब चार और फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इनमें एयर इंडिया की वडोदरा से दिल्ली की फ्लाइट एआई-824, स्पाइसजेट की हैदराबाद से दिल्ली की फ्लाइट एसजी-471, एयर इंडिया की अमृतसर से दिल्ली की फ्लाइट एआई-454 और स्पाइसजेट की बेंगलुरु से दिल्ली की फ्लाइट एसजी-136 शामिल है। 45 मिनट बाद फिर दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। इंडिगो की वडोदरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। तो वहीं मुंबई से दिल्ली जा रही एयर एशिया की फ्लाइट संख्या आई5-715 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। ऐसे में फ्लाइट्स से दिल्ली जाने वाले 1200 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा। तो वहीं फ्लाइट लेट होने से कई यात्रियों कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई। बाद में करीब डेढ़ घंटे बाद क्लीयरेंस मिलने पर एक-एक कर फ्लाइट्स को दिल्ली रवाना किया गया।
खबरें और भी हैं...