- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Trai39s Order From March 1 The Monthly Rent Of 225 Channels 154 But The Own App Is Telling 224
ट्राई का आदेश- एक मार्च से 225 चैनलों का मासिक किराया ~154, लेकिन खुद का एप ही ~224 बता रहा
ट्राई ने 225 चैनलों का मासिक किराया (एनसीएफ) 154 रुपए घोषित कर रखा है, लेकिन ट्राई का ही चैनल सलेक्टर एप मासिक किराया 224 बता रहा है। ट्राई ने एक मार्च से पिछले साल के नियमों में संशोधन कर दिया। इसके अनुसार अब 154 के मासिक किराए में 100 के बजाए 225 चैनल देख सकते हैं। हर अतिरिक्त 25 चैनलों के लिए 20 रुपए भी नहीं लगेंगे। इसे अधिकांश डीटीएच और केबल कंपनियां लागू कर चुकी हैं।
केबल कंपनियों को निर्देश- 30 दिन पहले अपडेट करें
ट्राई ने दर्शकों की सुविधा के लिए चैनल सलेक्टर एप भी जारी किया। यह एप दर्शकाें को चुने गए चैनलों के लिए बिल भी बता देतो है। एप अब भी पुराने नियमों के हिसाब से 150 चैनल के लिए 177 रुपए, 200 चैनल के लिए 200 रुपए और 225 चैनल के लिए 224 रुपए मासिक किराया बता रहा है। हैरत की बात है कि ट्राई ने डीटीएच व केबल कंपनियों के लिए मासिक किराए में परिवर्तन की सूचना एप व वेबसाइट पर 30 दिन पहले देने के निर्देश दे रखे हैं।
{ट्राई के प्रिंसिपल एडवाइजर राजीव सिन्हा बोले- ब्राॅडकास्टरों ने मुंबई व चेन्नई हाईकोर्ट में नियमों को चुनौती दी है। हाईकोर्ट का अंतिम निर्णय आने के बाद एप को अपडेट करेंगे।