पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Tripleit Keta Confined To Two Branches Not Even Own Building This Year

दो ब्रांचों तक ही सीमित ट्रिपलआईटी काेटा, इस साल भी खुद का भवन नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश के छात्राें काे एक साल में दाे नई यूनिवर्सिटी अाैर करीब 40 राजकीय कॉलेजों का तोहफा ताे मिल गया, लेकिन नामी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट अाॅफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलअाईटी) काेटा, 2013 से खुद की बिल्डिंग नहीं हाेने की वजह से अस्थाई बिल्डिंग में चल रही है। इस संस्थान काे इस साल भी खुद की बिल्डिंग नहीं मिलेगी क्योंकि जमीन आवंटित हाेने के बावजूद अभी काम शुरू नहीं हुअा है। इससे छात्राें काे नुकसान यह हाे रहा है कि संस्थान इंजीनियरिंग की सिर्फ दाे ब्रांच अाैर करीब 180 सीटों पर सिमटकर रह गया है। यहीं से इंजीनियरिंग के तीन बैच भी पासआउट हाे चुके हैं। जिस संस्थान का खुद का कैंपस तक नहीं है, उसकी फीस दो लाख पार हो चुकी है। पिछले सत्र से यह फीस बढ़ाई गई थी।

फिलहाल यहां 120 सीटों के साथ कम्प्यूटर साइंस अाैर 60 सीटों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच चल रही है। प्रशासन का कहना है कि खुद का कैंपस मिलने के बाद सीटें करीब 1500 तक अाैर इंजीनियरिंग ब्रांचेज भी बढ़ेंगी। डायरेक्टर उदयकुमार अार यारागट्टी का कहना है कि ट्रिपल आईटी काेटा के लिए रानपुर में 100 एकड़ जमीन मिली। टेंडर भी हुअा था। हालांकि अभी बिल्डिंग बनाने का काम शुरू नही हुअा है। बिल्डिंग का काम शुरू हाेने के बाद भी कम से कम दाे साल का इंतजार करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...