- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Uncontrolled Bike Collides With Divider Two Brothers Died
अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों की मौत
मृतक मौसेरे भाई है, होली खेलकर घर लौट रहे थे
जयपुर | खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार शाम को आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाईडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जनता कॉलोनी आदर्श नगर निवासी कमल उर्फ कमलेश व उसके मौसेरे भाई मुन्नालाल गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची खोह नागोरियान थाना पुलिस ने दोनों को जेएनयू अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिए। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि दोनों मृतक मंगलवार होली खेलने के बाद शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई।