ऊषा जोशी को मिला नारी शक्ति सम्मान
जयपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलआईसी और रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लेखिका ऊषा जोशी समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिला प्रतिभाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। संयोजक कुमुद गौड़ ने बताया कि उषा जोशी ने साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इन्होंने नारी शक्ति और सामाजिक रिश्तों में खोखले पन को कविताओं और कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया है।