- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Vacation Declared On March 16 On Sheetlashtami
शीतलाष्टमी पर 16 मार्च को अवकाश घोषित
जयपुर| चाकसू में शील की डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर व जमवारामगढ़ के नायला में 16 मार्च को शीतलाष्टमी पर भरने वाले मेलों के लिए कलेक्टर डाॅ. जाेगाराम ने जयपुर जिले में अवकाश घोषित किया है। नगर निगम के अधिकारियों को 15 मार्च को प्रातः 11 बजे से 16 मार्च को रात्रि 9 बजे तक दोनों मंदिर परिसर के पास फायर बिग्रेड स्टाफ तैनात कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण एवं पूर्व को भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था, डीसीपी ट्रैफिक को वाहनों की पार्किंग के लिए कहा है। कार्यकारी निदेशक (यातायात) रोडवेज अतिरिक्त बसों के निर्देश दिए हैं। जेवीवीएनएल को विद्युत तारों को ठीक करने, बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। उपखण्ड अधिकारी नगरपालिका चाकसू एवं उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी जमवारामगढ़ को मंदिर स्थलों के आसपास साफ-सफाई, बेरिकेडिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र व्यवस्था, आवारा पशुओं काे पकड़ने, अस्थायी दुकानदारों के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।