पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Venugopal And Neeraj Dangi Will Be Congress Candidates From The State For Rajya Sabha

राज्यसभा के लिए प्रदेश से वेणुगोपाल और नीरज डांगी कांग्रेस प्रत्याशी होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीरज डांगी

केसी वेणुगोपाल

जयपुर | प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटाें पर 26 मार्च काे हाेने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस से संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज डांगी प्रत्याशी होंगे। एक दिन पहले भाजपा भी पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलाेत काे प्रत्याशी घाेषित कर चुकी है। तीनाें सीटाें में से दाे सीटें कांग्रेस अाैर एक भाजपा के खाते में जाना तय मानी जा रही है। गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से छह राज्यों के लिए नौ प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। केटीएस तुलसी तथा फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़, दिग्विजय सिंह तथा फूल सिंह बरैया को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की एक सीट से राजीव सातव, मेघालय से केसी खयरीम, झारखंड से शाहजादा अनवर, हरियाणा से दीपेंद्र िसंह हुड्डा तथा गुजरात से शक्ति िसंह गाेहिल तथा भरत िसंह साेलंकी उम्मीदवार होंगे।
खबरें और भी हैं...