पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Vfi Election Candidate Was Not In Front Of Any Post All Uncontested

वीएफआई चुनाव : किसी पोस्ट पर सामने नहीं था कैंडीडेट, सभी निर्विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अच्युत सामंत अध्यक्ष, अनिल चौधरी महासचिव, आधिकारिक घोषणा मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगी

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के रामावतार जाखड़ गुट के चुनाव 12 मार्च को जयपुर में होना तय था। किसी भी पोस्ट पर सामने कोई कैंडीडेट नहीं था इसलिए चुनाव कराने की जरूरत ही नहीं पड़ी। सभी पोस्ट पर निर्विरोध चयन हो गया। इसमें अध्यक्ष डॉ. अच्युत सामंत और महासचिव अनिल चौधरी का बनना तय हो गया है। अन्य पोस्ट पर भी पदाधिकारी तय हो गए हैं लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद की जाएगी। हालांकि चुनाव अधिकारी वी.एस. सिराधना ने अपनी तरफ से पदाधिकारियों की लिस्ट गुरुवार को जारी कर दी।

दूसरे गुट का चुनाव 15 मार्च को चेन्नई में होना है। उल्लेखनीय है कि मद्रास हाईकोर्ट ने दोनों गुटों के चुनाव पर रोक लगा दी थी। मामला डबल बेंच में पहुंचा। अब मद्रास हाईकोर्ट में 27 मार्च को सुनवाई के बाद यह तय होगा कि किस गुट को मान्यता मिलती है और किसे नहीं।

रामावतार जाखड़ गुट
की कार्यकारिणी तय


अध्यक्ष : डॉ. अच्युत सामंत, कार्यकारी उपाध्यक्ष : राजकुमार, उपाध्यक्ष (9) : रतिन रॉय चौधरी, एस. वासुदेवन, विजयपाल सिंह, आनंदशंकर राजहंस, रामलाल वर्मा, पीजीवीआर नायडू, सुसांतो बिस्वा सरमा, डॉ. लालमलस्वामा नाघाका, गुरजीत सिंह औजला, महासचिव : अनिल चौधरी, सहसचिव (2) : कुलदीप मगोत्रा, मोहम्मद बशीर नालकथ, संयुक्त सचिव (7) : रमन आर. पाटिल, बालासाहिब सूर्यवंशी, सूबे सिंह, जागीर सिंह रंधावा, एल. बालेश्वर सिंह, अमलान चक्रवर्ती, रमेश बाबू, कोषाध्यक्ष : सुनील कुमार तिवारी।
खबरें और भी हैं...