पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Vipra Foundation Session Postponed Due To Corona

कोरोना की वजह से विप्र फाउंडेशन का अधिवेशन स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | विप्र फाउंडेशन का दशम राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित होता। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव हेतु ऐहतियात कदम उठाते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि अब यह स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मुदगल ने बताया कि अधिवेशन की अगली तिथि व स्थान परिस्थितियों के अनुरुप शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे।

आरयू : पेंशनर्स एसोसिएशन का सम्मान समारोह स्थगित

जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से 15 मार्च को आयोजित होने वाला सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. एच.एस. शर्मा और महासचिव प्रो. एन.के. लोहिया ने बताया कि कोविड़-19 (कोरोना वायरस) के कारण राज्य सरकार और विश्वविद्यालय के निर्देशों की अनुपालना में 15 मार्च को होने वाला सम्मान समारोह एवं वार्षिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...