- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Why Not Take Roadways In Private Bus Benefits Traffic Manager Silent On This Question Of Radways Md
प्राइवेट बस लाभ में ताे रोडवेज क्यों नहीं ? राेडवेज एमडी के इस सवाल पर यातायात प्रबंधक मौन
जयपुर| घाटे का नियंत्रित करने काे लेकर शुक्रवार काे रोडवेज के सभी डिपाे के यातायात प्रबंधकों की मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक रोडवेज एमडी नवीन जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें एमडी ने बैठक यातायात प्रबंधकों काे पहला सवाल किया कि एक प्राइवेट बस ऑपरेटर बिना सरकार के अनुदान के बाद भी लाभ कमा सकता है ताे रोडवेज बसें क्यों नहीं ? इस पर प्रबंधक की अाेर से संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया। प्रबंधक शांति से बैठे रहे। इस पर एमडी नवीन जैन ही यात्री भार बढ़ाने के लिए प्रबंधकों काे सुझाव दिया। जैन ने कहा कि कुछ बुनियादी नियमों की पालना की जाए ताे रोडवेज बसाें के प्रति लाेगाें की दिलचस्पी बढ़ेगी। बैठक में एमडी ने यात्री भार बढ़ाने के लिए यातायात प्रबंधक काे सेवा वर्ग, व्यापार-यात्रियों नियमित बसाें का संचालन किया जाए। छात्रों, सरकारी कर्मचारियों, अन्य साप्ताहिक यात्रियों सप्ताह के अंत में विशेष बसें संचालित कि जाए। पर्यटक स्थलों एवं तीर्थयात्रा विशेष के लिए पहले से कार्यक्रम निर्धारित करके बसें शुरू की जाए।