- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News With The Formation Of Two Corporations 4 Zones Will Also Increase Every Month One And A Half Crores Of Rupees Will Increase
दो निगम बनने से 4 जोन भी बढ़ेंगे, हर महीने डेढ़ कराेड़ रु. का भार बढ़ेगा
हेरिटेज निगम के मेयर पुराने पुलिस मुख्यालय में ही बैठेंगे, चुनाव से पहले तैयार हो जाएगा आॅफिस
निगम ने पूछा- पोस्टिंग कहां चाहिए, 8 हजार कर्मचारी बोले- ग्रेटर निगम जाएंगे, अब अाॅप्शन पर नियुक्ति नहीं
निगम ने कर्मचारी-अफसराें से ग्रेटर निगम व हेरिटेज निगम में पाेस्टिंग काे लेकर अाॅप्शन मांगे थे। पड़ताल में सामने अाया कि 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी-अफसराें ने ग्रेटर निगम में पाेस्टिंग की मंशा जताई है। दाे हजार कर्मचारियाें ने हेरिटेज निगम काे चुना। इनमें सफाईकर्मी भी शामिल हंै। अब अधिकारी अाॅप्शन काे ही अाधार नहीं बनाएंगे। ऐसे में कई कर्मचारी-अफसर पाेस्टिंग काे लेकर नेताअाें की शरण में हैं।
मुख्यालय : हेरिटेज निगम के महापाैर पुराने पुलिस मुख्यालय में ही बैठेंगे। इसके लिए निगम के अफसराें ने भवन में मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मेयर के साथ में हेरिटेज निगम के कुछ अधिकारी-अफसर भी बैठने लग जाएंगे। ग्रेटर का ऑफिस वर्तमान भवन में ही रहेगा।
{अफसरों का विभाजन : निगम सीईओ विजय पाल सिंह बोले- ग्रेटर निगम में 8599 व हेरिटेज में 5673 अफसर-कर्मचारियाें के पद हाेंगे। 31 मार्च से पहले अफसर-कर्मचारियाें अाैर फाइलाें विभाजन हाे जाएगा। वर्तमान में कार्यरत 10 हजार कर्मचारी-अफसराें के विभाजन की तैयारी शुरू कर दी है।
जयपुर | जयपुर में दाे ग्रेटर निगम अाैर हेरिटेज निगम बनाने से अब सरकार पर हर माह डेढ़ कराेड़ रुपए का भार बढ़ जाएगा। क्याेंकि निगम के दाे मुख्यालय हाेने के साथ में ही चार जाेन भी बढ़ जाएंगे। एेसे में हर साल 25 कराेड़ रुपए के करीब भार बढ़ जाएगा।