- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Women Of Jaipur Donned Hair And Said 39zindagi Vince39
जयपुर की महिलाओं ने हेयर डोनेट कर कहा ‘जिंदगी विंस’
सिटी रिपोर्टर | कैंसर से जंग जीत कर भी कोई महिला आईने के सामने ना हारे। इसी मकसद से माय एफएम ने जिंदगी विंस मुहिम चलाया। माय एफएम और मनिपाल हॉस्पिटल के इस संयुक्त मुहिम ने लोगों को हेयर डोनेट करने के लिए प्रेरित किया। आरजे नैनी के साथ शहर की कई महिलाओं ने कैंसर सर्वाइवर्स के लिए हेयर डोनेट किए। मुहिम की शुरुआत आरजे नैनी ने अपने लंबे खूबसूरत बालों को डोनेट करने के प्रण के साथ शुरू की, जिसमें शहर की कई महिलाएं जुड़ी। ‘ज़िंदगी विंस’ के ड्रिवेन पार्टनर सुजुकी टू व्हीलर थे। सलोन पार्टनर सीज़्ज़लिन सिजर्स और इन एसोसिएशन पार्टनर महिमा फ़ाउंडेशन थे।
इन्होंने किए हेयर डोनेट:-
अक्षिता परमार, नीरू देवनानी, मोहिनी धवन, मनीषा सिद्धू, हेमलता बसवाल, मोहिता तोलानी, पूजा यादव, कामयानी खत्री, शोभा गुप्ता, मोनिका सोकल, प्रियंका धवन, चारु आसुदानी, नंदनी दुसाद और नीरू चंचलानी।