- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Women39s Day Celebrated At Hailey Celebration Members Perform With Props
हाेली सेलिब्रेशन में मनाया वुमंस डे, मेंबर्स ने प्राॅप के साथ किया परफॉर्म
सिटी रिपाेर्टर, जयपुर
केसरिया ठंडाई, गुजिया, रंगीन गुलाल और डफली। रंग के त्यौहार में रंगने के लिए शहर के हर कोने में जश्न मनाया गया। इसी कड़ी में जुड़े जैन सोशल ग्रुप नवकार के मेंबर्स जिनके लिए रंग भंग चंग हुड़दंग होली का आयोजन किया गया। जहां परिवार व बाकी मेंबर्स के साथ होली का जश्न मनाया। हैवन्स गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मेंबर्स के हर्बल गुलाल व फूलों के स्वागत से हुई। जिसके बाद सभी के साथ दिलचस्प गेम्स खेले गए। इन गेम्स में प्रॉप के साथ पार्टिसिपेंट को हिस्सा लेना था। वहीं मेंबर्स को परफॉर्म भी करना था। ऐसे में किसी ने डफली के साथ प्रस्तुति दी तो किसी ने राजस्थानी गीतों को अपनी आवाज़ दी। इस मौके पर होली के साथ वीमेंस डे भी सेलिब्रेट हुआ और वहां मौजूद लेडीज ने केक कट किया। कार्यक्रम संयोजक अजीत सोनी ने बताया, कोरोना के चलते शहर शांत और सहमा सा है, लेकिन निडरता का मैसेज देते हुए जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेंबर्स को अपनी कला दिखाने का अवसर दिया गया।
विवेक और श्वेता
निशा और रुपेश
अजय और रेखा
अजीत और रेखा
अलका
राजेंद्र और रंजना
अंजू और संगीता