- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Women39s Power Struggle Won Honor On Women39s Day
महिला दिवस पर नारी शक्ति के संघर्ष को मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राजधानी में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और समूहों की ओर से नारी शक्ति के संघर्ष, योगदान और सृजनता का सम्मान किया गया, साथ ही सामूहिक व्यक्तिवाद से लिए गए विचार ‘ईच फॉर इक्वल’ की थीम चुनकर संकल्प लिया गया कि ‘हम सभी एक संपूर्ण विश्व का हिस्सा हैं। हमारे व्यक्तिगत काम, संवाद, बर्ताव और सोच का हमारे समाज पर व्यापक असर पड़ता है, इसीलिए हम सब मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। मिल-जुल कर हम सभी एक लैंगिक रूप से समान दुनिया की रचना कर सकते हैं।’ विभिन्न समारोहों में यौन हिंसा रोकने, महिलाओं का सम्मान करने और लैंगिक भेदभाव मिटाने का संकल्प लिया।
डीएनएस स्कूल अाॅफ फैशन की अाेर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे एसएफएस स्थित एसएफएस रेजीडेंट साेसायटी पर काैशल से विकास थीम पर 14 महिलाअाें का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बोश इंडिया सोशल एंगेजमेंट के सहयोग से बस्सी एवं सांगानेर ब्लाॅक में गोटा पत्ती एवं ब्लाक प्रिंट व सिलाई का काम कर रही 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया। डायरेक्टर सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि इस पोर्टल से अब महिलाएं अपना सामान डायरेक्ट मार्किट में विक्रय का सकेंगी।
नारायण मानव सेवा समिति के तत्वधान में राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रताप नगर, सांगानेर में महिला जागरूकता कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता चौधरी ने बताया कि महिलाओं के लिए प्रतियोगिताऐं रखी गई एवं पुरस्कार वितरित किए गए। संस्थापक चन्द्रमोहन चहेता ने बताया कि इस मौके पर सैकड़ो महिलाऐं उपस्थित रही मुख्य अतिथि डॉ. पांखुरी गौत्तम, जावित्री सिंह, सुनिता नागर, प्रताप सिंह, सुनिता छाबड़ा आदि मौजूद रहे।