- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News World Peace Mahayagna Calls For Survival Of Living Beings
विश्व शांति महायज्ञ में दी जीवों के निरोगी रहने के लिए आहूतियां
जयपुर| अष्टान्हिका महापर्व के उपलक्ष्य में श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हीरापथ मानसरोवर के नेतृत्व में जयपुर से सोनागिर गए यात्रियों ने श्री 24 समवशरण भक्ति तीर्थ मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के समापन पर विश्व के सभी जीव निरोगी व सुखी हो की मंगल कामना करते हुए विश्व शांति महायज्ञ किया। समिति के अध्यक्ष महोत्सव के कुबेर धनकुमार कासलीवाल-मीना कासलीवाल ने बताया कि सुबह श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा की गई।
इंद्र-इंद्राणियों ने अष्ट द्रव्य से श्रीजी की पूजा की। कार्यक्रम संयोजक सुरेश कुमार छाबड़ा ने बताया कि महोत्सव के दौरान जयपुर से गए यात्रियों के दल ने मंदिर के शिखर पर कलशों को स्थापित किया गया।