- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Yesterday 1008 Feet Tall Jain Flag Will Travel
कल निकलेगी 1008 फीट लंबे जैन ध्वज की यात्रा
जयपुर| विश्व जैन ध्वज दिवस पर रविवार को शहर में 1008 फीट लंबे जैन ध्वज की यात्रा निकाल कर विश्व रिकॉर्ड के लिए दावा किया जाएगा। सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था अध्यक्ष राकेश गोधा ने बताया कि भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत निकलने वाली यह यात्रा 7:30 बजे चौड़ा रास्ता स्थित दिगंबर जैन मंदिर यतियशोदा नंद जी के बाहर से रवाना होगी। यात्रा चौड़ा रास्ता से न्यू गेट, यादगार, एमजीडी स्कूल, महारानी कॉलेज, एसएमएस हॉस्पिटल के बाहर से होती हुई भट्टारक जी की नसियां पहुंचेगी। वहां भगवान आदिनाथ से भगवान महावीर बनने के सफर तक के विशेष गीत के साथ चौबीस भगवानों के 24 जैन ध्वज फहराए जाएंगे। इसके साथ ही जैन बंधुओं के घर व व्यापारिक भवनों पर भी पचरंगा जैन ध्वज फहराया जाएगा।