पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Youth Beaten Up Newspaper Distributor When They Stopped Driving Fast Bike In The Street

गली में तेज बाइक दौड़ाने से टोका तो युवकों ने समाचार पत्र वितरक को पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | मुरलीपुरा इलाके में श्मशान घाट के पास गली में तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने से युवकों को टोका तो बदमाश युवकों ने समाचार पत्र वितरक महेन्द्र सिंह के साथ सरिए से मारपीट कर दी। हमले में सरिए से महेन्द्र के सिर व पीठ पर गहरे घाव हो गए। घटना के बाद अब पुलिस द्वारा कार्रवाई नही करने पर नाराज समाचार पत्र वितरक संघ के संगठन मंत्री अजय यादव ने नाराजगी जताई है। जल्द कार्रवाई नही की तो थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में महेन्द्र की मां श्याम विहार कॉलोनी निवासी हंसा कंवर ने मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे का मेडिकल भी नही करवाया। उन्होंने बताया कि पास ही स्थित श्मशान घाट में कुछ उत्पाती युवक बैठते है। जो आए दिन कॉलोनी में तेज रफ्तार बाइके दौड़ाते हैं, और मादक पदार्थों के नशे करते है। ऐसे में घरों के बाहर खेलने वाले बच्चों का हवाला देते हुए उनके बेटे ने बाइक नही दौड़ाने के लिए टोका था। इस पर बदमाशों ने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो हमला करने वालों में दीनदयाल, गोलू चौहान, गोलू, आकाश व राकेश के नाम सामने आए है।
खबरें और भी हैं...