कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
जयपुर | करणी विहार इलाके में केशर पैलेस के पास मंगलवार शाम को कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। लोगों ने घायल भरतपुर निवासी सुमेश कुमार व साथी राजकुमार गुर्जर को वैशाली नगर स्थित निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां पर सुमेश कुमार उर्फ सुमीत की हालत गंभीर होने के कारण एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार जब्त करके चालक की तलाश शुरु की। जानकारी के अनुसार सुमेश कुमार हसनपुरा स्थित एनबीसी कंपनी में जॉब करते थे। मंगलवार को वह दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर किसी से मिलने के लिए जा रहे थे।