- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Zonal Plans Are Made On Paper But There Is No 39public Convenience39 In The Absence Of Budget
जोनल प्लान कागजों में तो बना देते हैं, पर बजट के अभाव में नहीं होती ‘जन-सुविधा’
प्रदेश में जोनल प्लान व मास्टर प्लान को लेकर राजस्थान नगर सुधार अधिनियम संशोधन विधेयक शुक्रवार को विधानसभा में पारित हो गया। विधेयक पर बहस के दौरान भाजपा व कांग्रेस के विधायकों ने जोनल व मास्टर प्लान बनाने की प्रक्रिया, लागू करने व संशोधन पर सवाल उठाया। भाजपा विधायकों ने विधेयक के जरिए हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने की आशंका जताते हुए विरोध जताया। प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हाईकोर्ट ने जनवरी 2017 में दिए आदेश में मास्टर प्लान व ग्रीन बैल्ट में कोई बदलाव नहीं करने का आदेश दिया था। अब जोनल प्लान के जरिए सरकार ग्रीन बैल्ट को बदलने की कोशिश कर रही है। विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि विधेयक को पारित कराने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जाए।
पृथ्वीराज नगर में 50 हजार करोड़ रुपए का घोटाला
सिरोही विधायक संयम लोढा ने आरोप लगाया कि महाधिवक्ता ने पृथ्वीराज नगर में 13 हजार करोड़ का घोटाला बताया है और बाजार रेट से आंकलन पर 50 हजार करोड़ का घोटाला है। उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने विरोध किया और कहा कि हिम्मत है तो करवाओ जांच। इस पर धारीवाल और राठौड़ में बहस होती रही।