पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जयपुर. प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम साफ रहा। रविवार को दौसा में कोहरा छाया रहा। हालांकि, मंगलवार को पुनः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के आस-पास एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य मे 10 मार्च से ही कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, होली के दूसरे दिन यानि 11 और 12 मार्च के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बादल गरजने के अलावा हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मार्च के आखिर में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर तथा भरतपुर संभाग कहीं न कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
वहीं पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि से राज्य में ठंड लौट आई है। रात को तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि बीती रात तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। अजमेर में तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 15.1 से 13.5 डिग्री पर आ गया। जयपुर में तापमान 12.7 से बढ़कर 14.4 डिग्री पर आ गया। बीती रात माउंट आबू में तापमान 6.4 डिग्री तो सीकर में 10.5 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 11.2 तो वनस्थली में 11.1 डिग्री रहा।
बीती रात कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
| अजमेर | 13.5 |
| भीलवाड़ा | 11.2 |
| वनस्थली | 11.1 |
| अलवर | 13.0 |
| जयपुर | 14.4 |
| पिलानी | 11.1 |
| सीकर | 10.5 |
| कोटा | 13.0 |
| स. माधोपुर | 12.8 |
| बूंदी | 13.0 |
| डबोक | 12.4 |
| बाड़मेर | 16.3 |
| एरिन रोड | 11.0 |
| जैसलमेर | 15.1 |
| जोधपुर सिटी | 15.7 |
| माउंट आबू | 6.4 |
| फलौदी | 19.0 |
| बीकानेर | 15.8 |
| चूरू | 12.5 |
| गंगानगर | 12.9 |
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.