- मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा
- जयपुर में भी करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई
जयपुर. राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है, हालांकि बीती रात सभी स्थानों पर तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। माउंटआबू में तापमान करीब 3.0 डिग्री बढ़कर 5.0 डिग्री तो भीलवाड़ा में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 6.8 डिग्री रहा। जयपुर में भी करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां बीती रात तापमान 11.6 डिग्री रहा।
राज्य में जहां सोमवार रात 4 स्थानों पर ही तापमान 5 डिग्री से कम था वहीं बीती रात कोई शहर ऐसा नहीं था जहां का तापमान 5.0 डिग्री से कम हो। वहीं 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। बुधवार से एक बार फिर ठंड अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, बारां, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में बुधवार को शीतहर चलेगी जो गुरुवार तक जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। जयपुर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर | तापमान |
अजमेर | 12.8 डिग्री |
भीलवाड़ा | 6.8 डिग्री |
जयपुर | 11.6 डिग्री |
चित्तौड़गढ़ | 7.8 डिग्री |
माउंटआबू | 5.0 डिग्री |
बीकानेर | 12.3 डिग्री |
जोधपुर | 13.0 डिग्री |
बाड़मेर | 12.4 डिग्री |
गंगानगर | 9.9 डिग्री |